Posts

Showing posts with the label amarbel ke fyade

amarbel ke fayde

Image
अमरबेल - amarbel plant :- अमरबेल के बारे में लगभग हर व्‍यक्ति जानता है लेकिन इसके औषधीय गुणों के बारे में कम लोग जानते हैं। विभिन्‍न प्रकार के रोगों को दूर करने में यह कारगर है। इसके गुणों की प्रशंसा जितनी भी की जाए कम ही है।  अमर बेल एक पराश्रयी (दूसरों पर निर्भर) लता है, जो प्रकृति का चमत्कार ही कहा जा सकता है। बिना जड़ की यह बेल जिस वृक्ष पर फैलती है, अपना आहार उससे रस चूसने वाले सूत्र के माध्यम से प्राप्त कर लेती है। अमर बेल का रंग पीला और पत्ते बहुत ही बारीक तथा नहीं के बराबर होते हैं। अमर बेल पर सर्द ऋतु में कर्णफूल की तरह गुच्छों में सफेद फूल लगते हैं। बीज राई के समान हल्के पीले रंग के होते हैं। अमर बेल बसन्त ऋतु (जनवरी-फरवरी) और ग्रीष्म ऋतु (मई-जून) में बहुत बढ़ती है और शीतकाल में सूख जाती है। जिस पेड़ का यह सहारा लेती है, उसे सुखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखती है। खुजली की दवा अमरबेल को पीसकर लगा देने से किसी भी प्रकार की खुजली ख़त्‍म हो जाती है। बरसात या जाड़े में उंगलियों के बीच सफेद होने, खुजलाने या घाव होने पर इसके पौधे का रस दिन में 5-6 बार लगाने से ...